लुलु मॉल लखनऊ लोकल टूर: रास्ता, ऑटो-बस किराया और मॉल व आसपास के आकर्षण

लुलु मॉल उत्तर प्रदेश की राजधानी का सबसे बड़ा, भव्य और आधुनिक मॉल है, जो 11 जुलाई 2022 को ही लखनऊ में खुला था। यह मॉल लगभग 11 एकड़ में बना है और सुशांत गोल्फ सिटी पर बना है।

अगर आप लखनऊ आ रहे हैं या लखनऊ में ही रहते हैं और लुलु मॉल जाने का विचार बना रहे हैं, तो यह लोकल टूर लेख आपके लिए काफी बेहतर हो सकता है, जिसमें मैं आपको लुलु मॉल जाने का पूरा रास्ता, ऑटो-बस का किराया और हर तरह की खासियत बताऊंगा जो मुझे और यहां आने वाले हर किसी को होती है।

लुलु मॉल कैसे पहुंचें

lucknow lulu mall

अगर आप लखनऊ के बाहर रहते हैं, तो आपके लिए चारबाग रेलवे स्टेशन सबसे पास रहेगा, जहां से आप इन साधनों से लुलु मॉल पहुंच सकते हैं।

  • लोकल ऑटो (सबसे सस्ता और अच्छा): चारबाग से सीधे लुलु मॉल के लिए शेयरिंग ऑटो मिलना मुश्किल होता है, इसलिए आपको स्टेशन के सामने से तेलीबाग या पॉलिटेक्निक चौराहे के लिए ऑटो लेना चाहिए, जिसका किराया 40 रुपये होता है। पॉलिटेक्निक चौराहे पहुंचते ही आप वहां से दूसरा ऑटो लेकर शहीद पथ के रास्ते लुलु मॉल जा सकते हैं।
  • Metro+ऑटो: अगर आप ट्रैफिक में ज़्यादा नहीं फंसना चाहते हैं, तो Metro और ऑटो दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें आपको चारबाग से Metro लेनी है और Metro का आखिरी स्टेशन मुंशीपुलिया उतरना है। वहां से पॉलिटेक्निक 1 किमी की दूरी पर है और वहां से ऑटो लेकर लुलु मॉल जा सकते हैं।
  • रिज़र्व / ऑनलाइन बुकिंग: लखनऊ के इस इलाके में Rapido, Uber या Ola जैसी राइड की सुविधा अच्छी है और आप ऑनलाइन ऑटो या बाइक बुक करके कहीं से भी लुलु मॉल जा सकते हैं। यह तरीका सबसे अच्छा रहता है क्योंकि इसमें आपको ऑटो शेयर भी नहीं करना है और न ऑटो बदलना है।
  • इलेक्ट्रिक बस: यहां पर Lucknow City Transport Service Limited (LCTSL) की इलेक्ट्रिक बसें चलती रहती हैं, जिसमें AC और Non-AC दोनों विकल्प हैं। बस से आप अहिमामऊ चौराहा या अर्जुनगंज अंडरपास पर उतरकर ऑटो लेकर पहुंच सकते हैं, जो 5 मिनट की दूरी पर है।

चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CCS Airport) से रास्ता

CCS Airport

अगर आप हवाई मार्ग से लखनऊ आ रहे हैं, तो CCS एयरपोर्ट से शहीद पथ होते हुए लुलु मॉल का रास्ता और भी सुगम है। आप एयरपोर्ट से सीधे ऑनलाइन कैब बुक करके या प्राइवेट ऑटो बुक करके आराम से जा सकते हैं।

हज़रतगंज (Hazratganj) या गोमती नगर से रास्ता

हज़रतगंज से आप 1090 चौराहा होते हुए गोमती नगर बाईपास या सीधे सुल्तानपुर रोड के रास्ते शहीद पथ पर चढ़ सकते हैं। गोमती नगर के हुसड़िया या अवध बस स्टेशन चौराहे से लुलु मॉल के लिए सीधी शेयरिंग गाड़ियां और ई-रिक्शा उपलब्ध रहते हैं।

बस, मेट्रो और ऑटो का किराया (फेयर डिटेल्स)

यात्रा का माध्यमरास्ता और रूटमेरे द्वारा पता किया गया किराया
AC इलेक्ट्रिक बसचारबाग से अहिमामऊ चौराहे तक40 से 45 रुपये
शेयरिंग ऑटोचारबाग से लुलु मॉल तक 2 ऑटो का किराया60 से 65 रुपये तक
लखनऊ Metroचारबाग स्टेशन से मुंशीपुलिया40 रुपये
रिज़र्व / बुकिंग ऑटोचारबाग से लुलु मॉल तक120 से 160 रुपये (मेरे अनुभव पर, आपका थोड़ा अलग हो सकता है)
ऑनलाइन कार बुकिंगचारबाग से सीधे मॉल250 से 300 रुपये (ट्रैफिक और समय पर निर्भर)

लुलु हाइपरमार्केट की खासियतें

लुलु मॉल लखनऊ का सबसे बड़ा मॉल है और सुशांत गोल्फ सिटी पर बना है। मॉल के अंदर प्रवेश मुफ्त है और यह मॉल सुबह 10:00 बजे खुल जाता है:

1. लुलु हाइपरमार्केट

lulu hypermarket

यहां ग्राउंड फ्लोर पर स्थित भारत के सबसे बड़े हाइपरमार्केट में से एक है, जहां किराना, फल-सब्ज़ियां, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान और ग्लोबल ब्रांड के फूड प्रोडक्ट भी मिल जाएंगे, जिन पर भारी छूट भी लगी रहती है। इसीलिए तो यहां हर रोज़ हज़ारों लोग सिर्फ यही सब खरीदने आते हैं।

2. LuLu Funtura

lulu fontura

तीसरी मंज़िल पर स्थित LuLu Funtura बच्चों के लिए लखनऊ का सबसे बड़ा इनडोर मनोरंजन और गेमिंग ज़ोन है। यहां ज़ॉम्बी स्प्लैश, सुपर ड्रिल, ऐस शूटर प्रो, रोलर कोस्टर, बम्पर कार, VR एडवेंचर गेम्स और टैग एरीना जैसी अत्याधुनिक राइड्स मौजूद हैं। LuLu Funtura में किसी भी गेम का आनंद लेने के लिए आपको गेमिंग कार्ड रिचार्ज करवाना होता है, जिसमें सामान्य कार्ड की कीमत 750 रुपये से 1000 रुपये तक है। यहां खास मंगलवार बॉलिंग ऑफर भी है, जिसमें हर मंगलवार को सुबह 2:00 बजे से पहले 99 रुपये में और 2:00 बजे के बाद 199 रुपये में गेम खेल सकते हैं, जो बाकी दिनों से बहुत कम रहता है।

3. मेगा फूड कोर्ट और प्रीमियम डाइनिंग

लुलु मॉल के अंदर का फूड कोर्ट उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े डाइनिंग स्पेस में गिना जाता है। यह इतना बड़ा है कि एक साथ 1600 से भी ज़्यादा लोग यहां बैठ सकते हैं, जिसमें मैकडॉनल्ड्स, केएफसी, पिज्ज़ा हट जैसे ग्लोबल ब्रांड्स से लेकर गोला सिज़लर्स, वैशाली और पंजाब ग्रिल जैसे आलीशान रेस्टोरेंट्स मौजूद हैं। यहां आपको हर तरह का खाना मिल जाएगा, चाहे वो भारतीय हो या अंतरराष्ट्रीय।

4. PVR सुपरप्लेक्स (Superplex)

PVR Superplex

फिल्म देखने वालों के लिए यहां 11-स्क्रीन वाला अत्याधुनिक मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल है, जिसमें स्क्रीन साइज़ लगभग 750 से 810 इंच और 4DX स्क्रीन साइज़ लगभग 480 से 550 इंच है, जिसमें आप 4K क्वालिटी में फिल्में देख सकते हैं। साथ ही Dolby Atmos साउंड होने की वजह से फिल्म देखने का मज़ा दोगुना हो जाता है।

आपके लिए विशेष टिप्स (Pro-Tips)

  • ट्रैफिक से बचें: लुलु मॉल के रास्ते में इकाना स्टेडियम या फीनिक्स पैलासियो होने की वजह से रास्ते में कभी-कभी घंटों का जाम लग जाता है, खासकर अगर स्टेडियम में कोई मैच हो, इसलिए इसका ध्यान रखें।
  • भीड़ से बचें: शनिवार, रविवार और त्योहारों के दिनों में मॉल में अत्यधिक भीड़ होती है। पार्किंग और बिलिंग लाइनों से बचने के लिए सोमवार से शुक्रवार के बीच दोपहर 12:00 से 4:00 बजे का समय सबसे उत्तम है।
  • पार्किंग की सुविधा: यदि आप अपने निजी वाहन (कार/बाइक) से जा रहे हैं, तो मॉल में 3,000 से अधिक वाहनों की क्षमता वाली अत्याधुनिक मल्टी-लेवल पार्किंग है। बुज़ुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए विशेष प्राथमिकता और गोल्फ कार्ट की मुफ्त सेवा भी उपलब्ध है।
  • बजट टिप्स: अगर आपका बजट कम है और आप फिर भी पूरा मज़ा लेना चाहते हैं, तो आपको बस या बुकिंग ऑटो से आना चाहिए, और अगर Funtura में गेमिंग करनी है तो मंगलवार को आएं, इससे आपको मंगलवार बॉलिंग ऑफर का फायदा होगा और आपके बहुत से पैसे बचेंगे।

अंतिम विचार: आखिर में कुछ बातें

लखनऊ अब सिर्फ नवाबों, पुरानी इमारतों और कबाब तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि लुलु मॉल जैसे मेगा-प्रोजेक्ट्स ने इस शहर को एक अल्ट्रा-मॉडर्न और ग्लोबल टच दे दिया है। 11 एकड़ में फैला यह मॉल सिर्फ शॉपिंग करने की जगह नहीं है, बल्कि अपने आप में एक संपूर्ण “फैमिली एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन” है।

चाहे आपको भारत के सबसे बड़े हाइपरमार्केट से महीने भर की किराना लेनी हो, दोस्तों के साथ Funtura में मंगलवार के ऑफर्स का मज़ा लूटना हो, या PVR सुपरप्लेक्स में 4DX मूवी का अनुभव लेना हो — लुलु मॉल आपकी हर उम्मीद पर खरा उतरता है। और घूमने के बाद जब भूख लगे, तो 1600 लोगों की क्षमता वाले मेगा फूड कोर्ट में अवधी से लेकर अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों तक का स्वाद आपके दिन को परफेक्ट बना देता है।

तो बस अपने बजट और सुविधा के हिसाब से ऑटो, बस या कैब बुक कीजिए, वीकेंड की भीड़ और ट्रैफिक का थोड़ा ध्यान रखिए, और निकल पड़िए उत्तर प्रदेश के इस सबसे भव्य और आधुनिक मॉल का अनुभव लेने। अगर आप पहले ही लुलु मॉल घूम चुके हैं, तो अपना पसंदीदा ब्रांड या Funtura का पसंदीदा गेम कमेंट करके ज़रूर बताएं!

मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top