लखनऊ के हर कोने-कोने पर कोई न कोई खास या ऐतिहासिक मार्केट, इमारत या भव्य जगह मिल जाती है। और जब किफायती शॉपिंग या थोक व्यापार की बात हो, तो लखनऊ में बहुत सी जगहें कुछ न कुछ सामान के लिए मशहूर हैं, जिसमें से एक जगह है यहियागंज मार्केट।
पुराने लखनऊ के केंद्र में स्थित यहियागंज मार्केट कॉस्मेटिक और बर्तनों के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है, और आज मैं आपको यहियागंज मार्केट जाने का पूरा रास्ता, ऑटो-बस किराया और पूरे मार्केट की खासियत इस लेख में बताऊंगा।
तो अगर आप भी मार्केट में कॉस्मेटिक या बर्तन लेने आ रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए जानकारी से भरा हो सकता है।
यहियागंज मार्केट का इतिहास और महत्व
कहा जाता है कि नवाबों के ज़माने में इस यहियागंज मार्केट को व्यापार को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया था, और तब से अब तक यह मार्केट इतना बड़ा हो गया कि आज भी पूरे लखनऊ का सबसे बड़ा कॉस्मेटिक और बर्तन का थोक मार्केट में से एक है।
कॉस्मेटिक और बर्तन के लिए इस मार्केट को पहचाना जाता है, लेकिन यहां सुई से लेकर, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, खिलौने, कपड़े और घरेलू सामान भी भारी मात्रा में बिकते हैं। खुदरा खरीदारों के लिए यह मार्केट बहुत ही महत्वपूर्ण है।
यहियागंज मार्केट कैसे पहुंचें

यहियागंज मार्केट पुराने लखनऊ के चौक और अमीनाबाद के काफी करीब है। मार्केट तक पहुंचने के लिए लखनऊ के हर कोने से बहुत से तरीके हैं।
लखनऊ Metro
अगर आप Metro स्टेशनों जैसे हज़रतगंज, आलमबाग, CCS Airport या मुंशीपुलिया Metro स्टेशनों के पास रहते हैं, तो आपके लिए सबसे बेहतर Metro का सफर रहेगा, जिसमें ट्रैफिक या भीड़भाड़ की कोई समस्या नहीं होगी। मार्केट पहुंचने के लिए नज़दीकी Metro स्टेशन चारबाग रहेगा।

सड़क मार्ग: ऑटो, बस या बुकिंग राइड
अगर आप Metro स्टेशनों के पास नहीं रहते, तो आप ऑटो या बस का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें बस का न्यूनतम किराया 11 रुपये होता है, जो इस बात पर निर्भर करेगा कि आप कहां से आ रहे हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से यहियागंज मार्केट आना चाहते हैं, तो आपको वहां से पहले पॉलिटेक्निक चौराहे के लिए ऑटो लेना होगा, जिसका किराया 20 रुपये है, और फिर दूसरा ऑटो लेकर यहियागंज मार्केट जाना होगा, जिसका अलग से 30 से 35 रुपये किराया लगेगा। यानी कुल किराया 50 से 55 रुपये लगेगा।
लखनऊ में Uber, Rapido या Ola जैसे बुकिंग प्लेटफॉर्म की सुविधा काफी अच्छी है, जिसमें आप कम से कम रुपये में अपना पर्सनल ऑटो या बाइक बुक करके जा सकते हैं। मैं कुछ दिन पहले भवानी बाज़ार से यहियागंज मार्केट बाइक से गया था, जिसका मुझे 110 रुपये किराया पड़ा था।
यहियागंज मार्केट की क्या खासियत है और क्या खरीदना फायदेमंद है
यहियागंज मार्केट लगभग हर तरह के दैनिक इस्तेमाल के सामान के लिए बहुत अच्छा है, जिसके लिए यहां हर तरह के सामान के लिए गलियां बनी हुई हैं।
बर्तन का बाज़ार

यहियागंज मार्केट में हर तरह की धातु जैसे तांबा, पीतल, एल्युमिनियम और स्टील के बर्तन मिल जाते हैं। शादियों के सीज़न में यहां इतनी भीड़ हो जाती है कि यहां चलना भी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि हर कोई शादी और गिफ्ट के लिए थोक या फुटकर में सामान लेने आते हैं।
यहां आप अपने पुराने तांबे, पीतल या चांदी के बर्तनों को नए जैसा पॉलिश भी करा सकते हैं, जिससे आप अपने पुराने बर्तनों को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
कॉस्मेटिक और ब्यूटी प्रोडक्ट

लड़कियों और महिलाओं के लिए यह जगह किसी बड़े कॉस्मेटिक मॉल जैसी हो सकती है। यहां ब्रांडेड और लोकल दोनों तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट और पार्लर का सारा सामान मिल जाता है, और सुंदरता को और बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल ज्वेलरी का भी यहां बड़ा मार्केट लगता है। दोनों ही चीज़ें आपको आधे दाम पर मिल जाएंगी, चाहे ब्रांडेड हो या लोकल।
स्टेशनरी और खिलौने
अगर आप स्कूल जाते हैं या ऑफिस के काम के लिए आपको स्टेशनरी प्रोडक्ट या पेपर्स की ज़रूरत पड़ती है, तो यहां इन सामानों के लिए पूरी गली समर्पित है, जहां आपको हर सामान पर लगभग 40% छूट मिलती है।
घरेलू सामान और लाइटिंग
वैसे इलेक्ट्रॉनिक या लाइटिंग के लिए लखनऊ में सबसे बेहतर मार्केट नक्खास मना जाता है, लेकिन यहियागंज भी नक्खास से कम नहीं है। यहां पर भी आप दिवाली, ईद या किसी और त्योहार के लिए भी घरेलू सामान और लाइटिंग का सामान ले सकते हैं।
किराना और जड़ी-बूटी

यहियागंज के पास ही ‘पंसारी बाज़ार’ भी है, जहां दुर्लभ जड़ी-बूटी, सस्ते और बेहतरीन क्वालिटी के मसाले और उच्च-गुणवत्ता वाले सूखे फल (ड्राई फ्रूट) भी भारी छूट पर और बढ़िया क्वालिटी में मिल जाते हैं।
यहियागंज के आस-पास के प्रमुख आकर्षण (Nearby Tourist Places)
अगर आप यहियागंज मार्केट जा रहे हैं, तो अपनी यात्रा में आस-पास की इन ऐतिहासिक और मशहूर जगहों को ज़रूर शामिल करें। यह सभी जगहें मार्केट से 1 से 3 किलोमीटर के दायरे में हैं:
1. बड़ा इमामबाड़ा और भूल-भुलैया (Bara Imambara)
यहियागंज से सिर्फ 2.5 किलोमीटर दूर स्थित, यह लखनऊ की सबसे मशहूर ऐतिहासिक इमारत है। नवाब आसफ-उद-दौला द्वारा बनवाई गई यह इमारत — जिसमें भूल-भुलैया और बिना खंभों वाला एक विशाल हॉल है — वास्तुकला का एक बेमिसाल नमूना है।
2. छोटा इमामबाड़ा (Chhota Imambara)
इसे ‘इमामबाड़ा हुसैनाबाद‘ के नाम से भी जाना जाता है। अपने खूबसूरत झूमरों, बारीक नक्काशी और शानदार लाइट-फिटिंग की वजह से इसे ‘पैलेस ऑफ लाइट्स’ भी कहा जाता है।
3. रूमी दरवाज़ा (Rumi Darwaza)
अवधी वास्तुकला का प्रतीक ‘रूमी दरवाज़ा’ ठीक बड़ा इमामबाड़ा के बगल में स्थित है। इसे लखनऊ की खास पहचान माना जाता है। दूर-दूर से लोग इसकी भव्यता देखने आते हैं।
4. घंटाघर और हुसैनाबाद पिक्चर गैलरी (Clock Tower)
भारत का सबसे ऊंचा क्लॉक टावर भी इसी रास्ते पर स्थित है। पास की खूबसूरत झील और पार्क शाम की सैर के लिए बेहतरीन जगहें हैं।
5. अमीनाबाद मार्केट (Aminabad Market)
अगर आप कपड़े और मशहूर ‘लखनवी चिकन’ कढ़ाई वाली चीज़ें खरीदना चाहते हैं, तो यहियागंज से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर अमीनाबाद ज़रूर जाएं। यहां की ‘गड़बड़झाला लेन’ महिलाओं के कपड़ों के लिए मशहूर है।
निष्कर्ष (Conclusion)
लखनऊ का यहियागंज मार्केट कोई सामान्य मार्केट नहीं है, बल्कि आप अपने घर के लिए लेकर अपने दैनिक इस्तेमाल का सामान यहां से ले सकते हैं, हर सामान किफायती होता है। यहां का लज़ीज़ स्ट्रीट फूड और ऐतिहासिक अनुभव इसे अनोखा संगम देता है।
तो देर किस बात की है, अगर आप अपने घर के लिए कोई सामान लेना चाहते हैं या थोक में बर्तन लेना चाहते हैं, तो लखनऊ के यहियागंज ज़रूर आएं।
अगर आपको यह लेख जानकारीपूर्ण लगा, तो कृपया कमेंट्स में अपने विचार साझा करें। और हाँ, अगर आप यहियागंज के बारे में और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिया गया वीडियो देख सकते हैं।

मैं प्रियांशु राज हूँ; मैं लखनऊ के आस-पास की जगहों को देखूँगा और आपके घूमने-फिरने के लिए सबसे अच्छे रास्ते और तरीके बताऊँगा।